ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। जैसलमेर से छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रानीखेत एक्सप्रेस के जनरल कोच में काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिले थे। उपचार के लिए उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान हरिद्वार के रुड़की स्थित राज विहार कॉलोनी, मिलाप नगर निवासी 53 वर्षीय सत्यपाल सिंह पुत्र नेतराम के रूप में हुई है। वह बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर जैसलमेर में तैनात थे और 27 जून को छुट्टी लेकर रानीखेत एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उन्हें दिल्ली से हरिद्वार-रुड़की के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी।

29 जून की सुबह जब रानीखेत एक्सप्रेस काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची तो जनरल कोच में सत्यपाल सिंह बेहोश अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर जीआरपी ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उनके बैग में मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान की गई।

इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि वह सफर के दौरान जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुए हो सकते हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रक्षाबंधन से पहले बहनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने महिलाओं को किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!