निर्वाचन अधिकारी राहुल आनंद ने प्रत्याक्षियो के साथ निर्वाचन विभाग ने ली बैठक 

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत।  चिलियानौला नगर पालिका के अध्यक्ष और सभासदो के पद प्रत्याक्षियो के साथ निर्वाचन अधिकारी राहुल आनंद ने चुनावी दिशानिर्देशों को लेकर तहसील सभागार में एक बैठक ली।

बता दे कि बैठक में चुनाव में खर्च होने वाली धनराशि के व्यय व बैनर पोस्टर छपवाने के संबंध में आदर्श आचार संहिता, सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर लगवाने सहित नियमों को लेकर सभी को जानकारी दी।

वही निकाय चुनाव के मद्देनजर नाम वापसी के बाद निर्वाचन विभाग ने चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए है। वही सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ अब चुनाव मैदान में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

निर्वाचन अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने जो नियम बनाए है उसके क्रम में ये निर्देश प्राप्त हुए हैं कि सभी उम्मीदवारों के साथ बैठक कर जो व्यय लेखा है।

उसके बारे में समस्त जानकारी दी जाए। वही सभी उम्मीदवारो को किस प्रकार अपना सारा खर्च मेंटेन कर पंजिका मे रखना है, और इसके अलावा उनको राज्य निर्वाचन आयोग की सारी गाइडलाइंस से अवगत कराया गया, कि किस प्रकार आचार संहिता का अनुपालन कर शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी करें, और चुनाव शांति तरीके से करवाया जा सके।

इस अवसर पर सभी आ. रो., प्रत्याक्षीगण, पुलिस अधिकारी, लेखाकार की टीम उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में चौथी बार होगा महोत्सव-2026, लोक संस्कृति को मिलेगा मंच, प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर करेंगी शिरकत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.