ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी का आज 9वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इस दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इसके अलावा सचिव उच्च शिक्षा रंजीत सिन्हा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, दीक्षांत समारोह में डॉक्टर हेम चंद्र को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

आज के दीक्षांत समारोह में 17088 छात्र-छात्राओं को डिग्री, 25 छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल, और 13 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

इस दौरान छात्र- छात्राएं काफी खुश नजर आए, उन्होंने कहा कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है,ओपन यूनिवर्सिटी की वजह से कई विषयों पर डिस्टेंस एज्युकेशन मिल रही है जिसका लाभ हर व्यक्ति को हो रहा है।

 कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 17088 छात्र-छात्राओं को डिग्री, और अन्य छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया हैं।

इस मौके पर राज्यपाल ने सभी छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय को इन उपलब्धियों के लिए शुभकामनायें दी। 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल मानसून मैराथन में दौड़ा जोश, जुनून और जज्बा देश-विदेश के धावकों ने चुनौतीपूर्ण पहाड़ी ट्रैक पर लगाई रफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.