ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार 23 और 24 मार्च को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की जाएगी। इसके बाद 25 और 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 28 मार्च को दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए मतदान 30 मार्च को होगा और उसी दिन मतगणना के बाद सायंकाल परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान और मुकेश चंद्रा के अनुसार सदस्यता शुल्क और अन्य देयकों के भुगतान की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद 28 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के आरसेटी का शुभारंभ, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार प्रशिक्षण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.