बिजली के स्मार्ट मीटर का कमाल: एक महीने का बिजली का बिल आ गया 46 लाख 60 हजार

हल्द्वानी।  नगर निगम के वार्ड संख्या 43 अरावली वाटिका छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी के घर महीने भर पहले स्मार्ट मीटर लगाया गया था। इसके बाद बिजली का जो बिल उन्हें मिला।

उसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। यह बिल दो चार हजार का नहीं बल्कि 46 लाख 60 हजार 151 रुपये का था।

उपभोक्ता ने इसकी शिकायत ऊर्जा निगम से की है श्री जोशी ने बताया कि महीना भर पहले एक प्राइवेट कंपनी के कुछ कर्मचारी उनके घर पर आकर स्मार्ट मीटर लगा गए।

बताया कि उसके बाद दो दिन पहले ही उन्हें ऑनलाइन माध्यम से एक महीने का बिजली का बिल मिला है। यह बिल 46 लाख 60 हजार से अधिक था। उन्होंने बताया कि बिल की धनराशि देख वह परेशान हो गए।

उन्होंने इसकी शिकायत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऊर्जा निगम के दफ्तर में की जहां से उन्हें हीरानगर स्थित कार्यालय भेजा गया। जोशी ने बताया कि हीरानगर स्थित कार्यालय के अधिकारियों ने जल्द ही बिल में सुधार कराने का आश्वासन दिया है।

यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता का कहना है कि उपभोक्ता के पुराने मीटर में कुछ कमी थी, जिसके चलते उनका बिल इतना अधिक आया है।

कहा कि उपभोेक्ता के घर में लगाया गया स्मार्ट मीटर पूरी तरह सही है। शिकायत मिलने के बाद उपभोक्ता के बिल में सुधार करा दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नवरात्रि की अष्टमी पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता के साथ किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.