ब्रेकिंग न्यूज़

टनकपुर (चंपावत)। शारदा रेंज क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घास लेने जंगल गई 45 वर्षीय महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने महिला को पहले उठाकर पटक दिया और फिर कुचलकर मार डाला।

जानकारी के अनुसार नई बस्ती, वार्ड नंबर पांच निवासी माधुरी देवी (45) पत्नी भूपराम गुरुवार दोपहर बाद शारदा रेंज के सेना पानी मार्ग की ओर चारा लेने गई थीं। इसी दौरान जंगल में मौजूद हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर बुरी तरह कुचल दिया। कुछ देर बाद जब लोग वहां पहुंचे तो महिला क्षत-विक्षत हालत में पड़ी मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव की भीड़ में परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय बच्चा, नैनीताल पुलिस ने कुछ ही देर में सकुशल खोज निकाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.