ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद जिला न्यायालय नैनीताल में तैनात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश शुक्ला, सिविल जज (सीडी) हर्ष यादव तथा प्रथम अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचिका गोयल के तबादले पर जिला बार एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं की आंखें नम दिखीं और सभी ने अधिकारियों के कार्यकाल को यादगार बताया।

कार्यक्रम में जिला जज प्रशांत जोशी ने कहा कि भले ही उनका इन अधिकारियों के साथ समय कम रहा, लेकिन उनके कार्य के प्रति समर्पण और प्रतिभा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल रहा, जो सराहनीय है। उन्होंने बताया कि तीनों अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को हमेशा सहयोग प्रदान किया।

समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी, नीरज साह, पूर्व सचिव दीपक रुवाली, डीजीसी सिविल पंकज बिष्ट और पंकज कुमार सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और न्यायिक कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में बार एसोसिएशन की ओर से तीनों न्यायिक अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने भी अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव संजय सुयाल ने किया। इस अवसर पर न्यायालय के कई न्यायिक अधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्प

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.