ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

यहां महिला ने किन्नरों को करोड़ों में बेचा इलाका, वीडियो हुआ वायरल

बागेश्वर। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने 2.5 करोड में किन्नरों को इलाका बेच दिया।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।‌ सोशल मीडिया पर दो एक महिला और एक किन्नर के बीच रूपयों के लेन-देन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें देहरादून की चर्चित किन्नर रजनी रावत कुछ और किन्नरों के बीच एक महिला की झोली में पैसों की गड्डियां डाल रही है। इसके साथ ही दोनों के बीच चेक का आदान-प्रदान भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से

मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में देहरादून की चर्चित किन्नर रजनी रावत के साथ जो महिला नजर आ रही है वह गृहस्थ महिला कविता जोशी है। जिसका किन्नर समाज से कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी वो बागेश्वर का सौदा कर रही है।

कविता जोशी के खिलाफ स्थानीय किन्नर ने दी तहरीर

महिला कविता जोशी के खिलाफ स्थानीय किन्नर कथित गुरु गद्दी की वारिस आरती किन्नर ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने कहा है कि वो अपने साथियों के साथ लंबे अरसे से बागेश्वर में अपनी गुरू रेखा रानी के सानिध्य में बधाई मांगती रही हैं।

गुरू के निधन के बाद वो इस गद्दी की एकमात्र उत्तराधिकारी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घटबगड़ वार्ड के पास गोमती नदी किनारे उसकी गुरू की गद्दी है। जिसे उसने अपनी मेहनत और लोगों के सहयोग से स्थापित किया है।

किन्नर आरती ने आरोप लगाए हैं कि कविता जोशी जो कि एक गृहस्थ महिला हैं। वो जबरन गुंडों के साथ मिलकर किन्नरों को डराती-धमकाती हैं।

किन्नरों द्वारा कमाई गई रकम को वसूली के तौर पर अपने पास रख लेती है। उनका कहना है कि उनके द्वारा गद्दी को हड़पने की साजिश की जा रही है।

 जब कविता जोशी से इस मामले के बारे में पूछा गया तो उसने कुछ भी कहने से मना कर दिया। वहीं दूसरी ओर जब नेता रजनी रावत ने भी वायरल वीडियो मामले में पूछा गया तो उन्होंने भी कुछ भी कहने से मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेगा लाखों मीट्रिक टन कूड़ा, नगर निगम ने शुरू की बड़ी सफाई योजना
error: Content is protected !!