ब्रेकिंग न्यूज़

एसएससी ने जारी किया जीडी भर्ती का शेड्यूल, यहां देखें कब होगी कौन सी परीक्षा

Staff Selection Commission (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। इस भर्ती के माध्यम से BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF और Assam Rifles में कांस्टेबल पदों पर चयन किया जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, SSC GD परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर मई 2026 के अंत तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा चार चरणों में होगी—27 अप्रैल से 2 मई, 4 से 9 मई, 18 से 23 मई और 25 से 30 मई 2026 तक। अभ्यर्थी 11 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी पसंद का परीक्षा स्लॉट चुन सकते हैं।

परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBE) होगी, जिसमें कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 160 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

परीक्षा चार भागों में विभाजित होगी—सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य ज्ञान एवं जागरूकता, प्रारंभिक गणित और हिंदी/अंग्रेजी, प्रत्येक सेक्शन से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 23 वर्ष निर्धारित है, जबकि OBC को 3 वर्ष और SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धानाचूली में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, ग्रामीणों को बीमा, पेंशन और डिजिटल बैंकिंग के प्रति किया जागरूक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.