ब्रेकिंग न्यूज़

पंच आरती के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया हलवे का प्रसाद, प्रातः मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता व जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने भी किए मां नन्दा-सुनन्दा के दर्शन

नन्दा देवी महोत्सव की पंच आरती की खबर

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक श्री नन्दा देवी महोत्सव में शनिवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। महोत्सव के तहत आयोजित पंच आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने भी मां नन्दा-सुनन्दा के समक्ष पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया।

पंच आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मां नन्दा-सुनन्दा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मां की स्तुति की गई।

पंच आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पूरे समय धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

वहीं, शनिवार प्रातः उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता भी श्री नन्दा देवी मंदिर पहुंचे।

उन्होंने मां नन्दा-सुनन्दा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने भी प्रातः मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और पूजा में शामिल हुए।

श्री नन्दा देवी महोत्सव के अवसर पर नैनीताल में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ उमड़ रही है।

धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही महोत्सव की परंपराएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही हैं। मंदिर परिसर से लेकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों तक मां नन्दा-सुनन्दा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गूगल मैप ने भटकाया रास्ता, सातताल जाते समय खाई की ओर पलटा वाहन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.