ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राकेश टिकैत आगे भाग रहे हैं तो वहीं उनके पीछे पीछे पुलिस दौड़ लगा रही है।

हालांकि बाद में पुलिस ने राकेश टिकैत को पकड़ लिया।

भारतीय किसान यूनियन के नेता बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा में किसानों से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें परतापुर टोल प्लाजा पर रोक लिया। तभी किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता हुआ देखकर पुलिस ने टिकैत को हिरासत में ले लिया लेकिन वो चकमा देकर वहां से फरार हो गए।

भाग रहे राकेश टिकैत के पीछे पुलिस को भी दौड़ लगानी पड़ी, तब जाकर वो पकड़ में आये। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं हिरासत मैके जाने पर टिकैत ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो फिर हम टप्पल से लखनऊ तक ट्रैक्टर यात्रा करेंगे। अब लड़ाई आर पार की होगी।

यह भी पढ़ें :  लिफ्ट मांगना पड़ा भारी,हत्या के बाद सड़क किनारे फेंका शव; दो गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.