ब्रेकिंग न्यूज़

टाटा सूमो व मारुति कार की आपस में भीषण टक्कर,7 लोग हुए घायल

लोहाघाट। एनएच में गुरुवार दोपहर में दो वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के कारण नेशनल हाइवे पर काफी देर तक जाम की समस्या बनी रही।

गुरूवार दोपहर 1:35 बजे के आसपास घाट पोस्ट ऑफिस के पास टाटा सूमो व मारुति कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। जिन्हें पिथौरागढ़ चिकित्सालय भेजा गया है।हादसे में सात लोग घायल

बाराकोट चौकी पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। बाराकोट चौकी के एसआई नरेश कुमार ने बताया दुर्घटना में टाटा सुमो के चालक रविंद्र, मनोहर सिंह निवासी मदकोट और मारुति कार चालक होशियार सिंह, चंद्र सिंह, होशियार सिंह, भूपाल सिंह, हिमांशु निवासी पिथौरागढ़ घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में इलाज चल रहा है।

कार सरयू नदी में गिरने से बाल-बाल बची

हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। दोनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह डेमेज हो गया है। दुर्घटना में मारुति कार सरयू नदी में गिरने से बाल-बाल बची है।

गनीमत रही दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। दुर्घटना के कारण काफी देर एनएच में ट्रैफिक जाम भी रहा। जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 सितंबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.