भीमताल के जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार के हमले में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा

वही वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। बीते दिनों जंगल में चारा लेने गई महिला कि गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतरा वही वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा दिए हैं।
लीला देवी की मौत के बाद वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने जंगल में डेरा डाल दिया है। 30 सदस्यों टीम ने जंगल में रात भर तेंदुए की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

जिसके बाद घटनास्थल पर पहुचे वन विभाग के अधिकारियों ने मौके से खून बाल के सैंपल एकत्र कर भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजे गए हैं।

ताकि यह पता लग सके की हमलावर जानवर बाघ है या फिर गुलदार वन विभाग द्वारा जंगल में 20 कैमरा ट्रैप लगाने के साथ ही द्वारा पिंजरा भी लगा दिया गया है। ताकि हमलावर जानवर को पकड़ा जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से की मुलाकात, नैनीताल की समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.