हल्द्वानी शहर में दिन प्रतिदिन बेकाबू कार सवारों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।

पिछले एक साल में कई लोग जान गवा चुके हैं, वहीं कई लोग बेकाबू कार सवारों की चपेट में आने से गंभीर रूपसे घायल हो चुके हैं 

हल्द्वानी।  शहर के मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक ऊंचापुल क्षेत्र में सड़क किनारे वॉक कर रहे बुज़ुर्ग को बेकाबू तेज़ रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी।

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बुज़ुर्ग महेंद्र पाल सिंह रावत(65) को बेहद नाजुक हालत में स्थानीय लोग नजदीकी अस्पताल ले गये।

जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कृष्णा अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

महेंद्र पाल सिंह रावत नैनीताल बैंक में बतौर मैनेजर थे।अभी पिछले दिनों ही उनका रिटायरमेंट हुआ है मृतक के दो पुत्र हैं दोनों ही अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.