31 अगस्त को मनाया जाएगा पूरे भारत में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस, बाइक रैली का होगा आयोजन

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

 हल्द्वानी। आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सहयोग से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें 31 अगस्त को होने वाले विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के मौके पर निकलने वाली शोभा यात्रा को किस प्रकार से बनाया जाए।

इस प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू परिषद जिला सहसंयोजक गिरीश पांडे ने बताया कि 31 अगस्त को हल्द्वानी में एक भव्य रैली निकाली जाएगी जो की हल्द्वानी के विभिन्न मार्गो से होते हुए बैंकट हॉल में संपन्न होगी।

वहीं उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं और विश्व हिंदू परिषद हिंदुओं को बचाने के लिए सबसे आगे खड़ा दिखाई देता है और मेरा मानना है कि सभी हिंदुओं को एक साथ सभी बुराइयों का सामना करना चाहिए।

आज जिस प्रकार से बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार किए गए मंदिरों को तोड़ा गया विश्व हिंदू परिषद का एक ही मकसद है कि हिंदू एक साथ संगठित होकर विश्व का निर्माण करें वह 31 अगस्त को होने वाली रैली के आयोजन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

इस मौके पर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सैंपल जिला संयोजक अंकित पाल नीरज मिश्रा सोनू बेलवाल अंकित पलाडिया अमन चौधरी रोहित शर्मा पंकज पांडे विजय फर्त्याल आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसे में हल्द्वानी निवासी दो युवकों की मौत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.