हल्द्वानी। एशियाई विकास बैंक सहायतित हल्द्वानी पेयजल एव सीवरेज परियोजना के तहत यूयूएसडीए(पी आई यू हल्द्वानी ) के अंतर्गत पैकेज 1 तिरुपति सीमेंट प्रोडक्ट्स कंपनी द्वारा अपने स्टोर यार्ड में मजदूरों के स्वास्थ हेतु निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है ।

कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा मजदूरों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर ,कोलेस्ट्रॉल ,आंखों की जांच व जनरल दवाएं वितरित की गई जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा कहा गया कि मजदूरों का समय-समय पर जांच किया जाना जरूरी है।

स्वास्थ्य शिविर में टीसीपी के जीएम सचिन यादव पीएम पीयूष सिन्हा , प्रदीप महरा व सामाजिक , पर्यावरण एवं सेफ्टी कार्यकर्ता संतोषी डिमरी,श्रषभ, अभिषेक , मनोज वन्दना आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : बैलपड़ाव में आंधी-तूफान से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.