हल्द्वानी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल रविवार को हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार के ऊपर जमकर सवाल खड़े किए।हल्द्वानी : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल सरकार पर बरसे, मांगा इस्तीफा

गणेश गोदयाल ने विधानसभा सत्र पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस बजट सत्र में उत्तराखंड के लिए कोई खास नहीं रहा है सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई खास बजट नहीं दिया है ।

ऊपर से जब कांग्रेस के विधायक विधानसभा में बहस करते हैं तो उनको बहस कर नहीं दिया जाता है.जिस तरह से सरकार ने प्रदेश में भू कानून लाई है।

उसमें हरिद्वार और उधम सिंह नगर के जिलों को छोड़ दिया गया है जो अपने आप में सवाल खड़े हो रहे हैं ‌।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2018 में जो भू कानून लाई थी सरकार बताएं कि उस भू कानून से उत्तराखंड को कितना नुकसान हुआ है।

और सरकार कितने लोगों की भू कानून के तहत अभी तक जमीनों को निहित किया है।

विधानसभा सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ के लोगों को अमर्यादित भाषा बोलने के जवाब पर उन्होंने निंदा करते हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और मुख्यमंत्री के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष से इस्तीफा की मांग की है।

इसके अलावा गणेश गोदयाल ने यूसीसी पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल धर्म की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा उत्तराखंड में हो रहे डेमोग्राफी चेंज के लिए भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाती है, लेकिन केंद्र और राज्य में पिछले कई सालों से भाजपा की सरकार है और भाजपा के सरकार में उत्तराखंड की लगातार डेमोग्राफी बढ़ रही है।

यूसीसी कानून को पूरी तरह से लचीला बनाया गया है ऐसे में अगर 2027 में कांग्रेस की सरकार आती है तो कांग्रेस यूसीसी कानून में परिवर्तन करेगी कानून में परिवर्तन करेगी।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कैंची धाम बाईपास निर्माण को मिली हरी झंडी, 21.81 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.