एसएसपी प्रहलाद मीणा का नशे पर लगातार कड़ा प्रहार जारी

मेडिकल के आधार पर जमानत में आए नशे के अपराधी ने पुनः की नशे की तस्करी, SOG व बनभूलपुरा पुलिस टीम ने पिण्डारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद

 नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के अंतर्गत जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

   पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष  नीरज भाकुनी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पुलिस को जमानत पर जेल से बाहर आए नशे के तस्कर को पुनः नशे की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने में सफलता प्राप्त हुई है।

      पुलिस टीम द्वारा आंवला चौकी से आगे गौलपुल की और सड़क किनारे बने यात्री शेड के सामने से एक नशे के अपराधी जो कि मेडिकल के आधार पर जमानत पर बाहर था।

अभियुक्त अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और नशे की तस्करी कर रहा था को नशे के इंजेक्शनों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। 

अभियुक्त ने बताया कि उसने ये नशीले इंजेक्शन शादाब उर्फ रेहान, निवासी बहेड़ी, उत्तर प्रदेश से खरीदे थे।

शादाब उर्फ रेहान के खिलाफ भी धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

थाना हाजा पर मु0 FIR NO-44/25 U/S 8/22/60/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार‌ अभियुक्त मोहम्मद दानिश उर्फ पिडारी, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड न0 14/29, गली न0 5 उजाला नगर वनभूलपुरा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा: पेरेंट्स मीटिंग में जा रही मां और 6 वर्षीय बेटी की मौत, दूसरी बेटी गंभीर घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.