हल्द्वानी में गणेश महोत्सव में भव्य कार्यक्रम

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। गणेश महोत्सव की जगह-जगह धूम देखने को मिल रही है प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा मंगल पड़ाव में गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है तो वही पटेल चौक पर महाराष्ट्र की तर्ज पर गणेश महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है।

इस गणेश चतुर्दशी के मौके पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन हो रहे हैं। और भगवान गणेश जी के आरती के साथ ही भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।

खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं में गणेश महोत्सव को लेकर बेहद उत्साह है विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना के सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

वहीं गणेश चतुर्दशी के मौके पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए हजारों लोग कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं।

आयोजकों का कहना है कि भगवान गणेश को याद करने का पूरे साल भर में सबसे अच्छा अवसर है।

जब भगवान गणेश की वंदना के साथ ही उनकी आरती में लोग पूजा अर्चना का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा को बड़ी सौगात, बौरपुल से मूसाबंगर तक सड़क निर्माण के लिए ₹4.99 करोड़ मंजूर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.