एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में जनपद में चल रही ताबड़तोड़ चैकिंग का दिखा असर

काठगोदाम पुलिस 3 किलोग्राम चरस की बरामद, कार सीज और गिरफ्त में आया तस्कर

    मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025″ अभियान को सार्थक करने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 

     युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने हेतु

   चप्पे-चप्पे पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। 

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के निर्देशन एवम श्री नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण* में विगत दिवस *थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा* के नेतृत्व में *खेड़ा तिराहा गोलापार के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK04TB-5996 अर्टिगा कार को चैक करने पर वाहन चालक के कब्जे से कुल- 3 किलो 14 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

चरस परिवहन कर रहे वाहन को सीज किया गया है।

      पूछताछ में बताया गया कि देवीधुरा चंपावत से एक अज्ञात व्यक्ति से लाया हूं जिसे बेचने हेतु हल्द्वानी रोडवेज को ले जा रहा था।

पुलिस के गिरफ्त में आ गया। उक्त के विरुद्ध काठगोदाम थाने में धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 

      भारी मात्रा में चरस बरामद करने पर SSP NAINITAL द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-नंदन सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम बेडीचुला थाना मुक्तेश्वर उम्र 42 वर्ष 

बरामद  चरश 3.14किलोग्राम 

कीमत:- लगभग 03 लाख 14 हजार रुपये लगभग

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.