ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

नैनीताल/कालाढूंगी।  गड़प्पू पुलिस चौकी के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी कार छोड़कर चालक फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली की एक निजी कंपनी में जॉब करने वाले राहुल शर्मा निवासी हर्ष विहार कॉलोनी नई दिल्ली, राहुल चौहान निवासी अंबाला रीता  निवासी नोएडा, दीपाली और नेहा कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन करने कार से आ रहे थे।

गुरुवार सुबह करीब सात बजे उनकी कार गड़प्पू पुलिस चौकी से पास सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

एसओ कालाढूंगी भगवान महर ने बताया कि हादसे में रीता की मौत हो गई। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। अन्य घायलों को सीएचसी कालाढूंगी में उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

एसओ ने बताया कि घटना के बाद दूसरी कार छोड़कर चालक फरार हो गया। बताया कि कार हल्द्वानी की बनभूलपुरा इलाके की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल में नशीले जंगली पौधे की सब्जी खाने से 8 लोग बीमार

You missed

error: Content is protected !!