ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के भीमताल में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल । भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री माननीय राम सिंह कैड़ा जी के प्रथम आगमन पर नगरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बोहराकून–आमडाली के पास ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मंत्री जी का स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने फूलों की वर्षा कर अभिनंदन किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

इसके उपरांत सैकड़ों युवाओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भव्य बाइक रैली निकाली गई, जो तल्लीताल और मल्लीताल बाजार से होते हुए रामलीला ग्राउंड, भीमताल पहुंची।

पूरे कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली और क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

गौरतलब है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र मंत्री राम सिंह कैड़ा  का राजनीतिक क्षेत्र है, जहां से वे विधायक भी हैं और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मकान के कमरे से युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.