ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल की अपील

हल्द्वानी। हरेला पर्व के अवसर पर एडीबी सहायतित परियोजना के अंतर्गत पीआईयू, डीएससी एवं राजश्यामा कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी प्रण लिया, ताकि भविष्य में ये पौधे विकसित होकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में पीआईयू, डीएससी एवं राजश्यामा कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी तथा परियोजना से जुड़े अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैद

You missed

error: Content is protected !!