ब्रेकिंग न्यूज़

पीपल पोखरा में गुलदार का हमला: घास लेने गई महिला की मौत, संयुक्त सर्च ऑपरेशन में शव बरामद

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त ऑपरेशन में महिला का शव  बरामद

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के लामाचौड़ स्थित पीपल पोखरा में शुक्रवार सुबह गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाकर महिला का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, आज प्रातः करीब 11 बजे गंगा देवी (पत्नी श्री प्रेम गोस्वामी), निवासी ग्राम पीपल पोखरा, जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने गई थीं।

इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वन विभाग की टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

एसएसपी  डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान महिला का शव बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. हल्द्वानी मोर्चरी पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने हर संभव पुलिस सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही वन विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

कांबिंग अभियान के दौरान थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, प्रभारी चौकी लामाचौड़ नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल अनूप तिवारी सहित थाना मुखानी पुलिस टीम और वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है और गुलदार को पकड़ने की मांग तेज हो गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्रीराम सेवक सभा के 124वें नंदा देवी महोत्सव में दिनभर रही आस्था की धूम, पांच आरतियों से गूंजा नंदा देवी मंदिर परिसर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.