ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में देर रात गुलदार कुत्ते को उठा ले गया, गुलदार के आतंक से स्थानीय लोग हुए भयभीत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के माउंट रोज कंपाउंड में खून ही खून देखकर भयभीत हुए स्थानीय लोग। सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने पर सहम गए सभी।
नैनीताल में तल्लीताल स्थित माउंट रोज कंपाउंड के समीप शिव मंदिर से लगी सीढ़ियों में आज सवेरे खून देखकर आसपास रहने वाले लोग सहम गए।

उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन खून का कोई साक्ष्य नहीं मिला। थक हारकर लोगों ने जब हाईकोर्ट के अधिवक्ता आई.पी.कोहली के घर का सी.सी.टी.वी.फुटेज चैक किया तो सभी के होश फाख्ता हो गए।

वीडियो में रात 1:27 बजे एक वयस्क गुलदार सीढ़ियों में चहलकदमी करता नजर आया। कुछ देर बाद वो शिव मंदिर के पास से एक आवारा कुत्ते को दबोचकर ले आया और घर के सामने रख दिया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार जब मरणासन्न पड़े कुत्ते को छोड़कर गया तो कुत्ते ने एक आखिरी प्रयास भागने का किया, लेकिन गुलदार ने उसे वापस आकर दबोच लिया।

गुलदार कुत्ते को रात 2:20पर ले जाते दिखा। सवेरे लोगों का जमावड़ा लग गया और जानकारी मिली कि कुत्ते के पैर का एक हिस्सा सीढ़ियों के ऊपर पड़ा हुआ है।

वहां रहने वाले सरन दास ने बताया कि उन्होंने सवेरे घर के बाहर खून देखा और लोगों को सूचित किया। इसके बाद सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने पर घटना की जानकारी ली।

उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पिंजरे में बंद कर अंधेरे में वन कर्मियों की गश्त करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रिजल्ट में देरी पर एमबीपीजी कॉलेज में बवाल, पेट्रोल लेकर छत पर चढ़े छात्र; दो की हालत बिगड़ी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.