ब्रेकिंग न्यूज़

राजा जी टाइगर रिजर्व के पास हाईवे पर वाहन की चपेट में आया गुलदार का शावक,मोके पर हुई मौत

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला 

हरिद्वार। देहरादून राजमार्ग पर राजा जी टाइगर रिजर्व की डांडा चौकी के पास हाईवे पर करते हुए एक गुलदार का शावक वाहन की चपेट में आ गया।

जिसकी मोके पर ही मौत हो गई। वनकर्मियों की टीम शव को रेंज कार्यालय ले गए। 

घटना हरिद्वार देहरादून राजमार्ग की है, शुक्रवार देर शाम राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के डांडा चौकी के पास एक गुलदार का शावक हाइवे पार कर रहा था।

इसी दौरान वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गम्भीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद क्विक रिपॉन्स टीम मौके पर पहुंची और शावक के शव को सरकारी वाहन से रेंज कार्यालय ले जाया गया।

रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि फिलहाल शावक के शव को कब्जे में ले लिया गया है,उसकी उम्र और नर मादा होने की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

इस दौरान गुलदार को देखने वालों की भीड़ लगी रही, जिससे जाम की स्थिति बन गई।

पुलिस ने मोके पर पहुंचकर भीड़ को अलग किया।

यह भी पढ़ें :  स्कूल से चोरी हुए लैपटॉप लेकर घूम रहे थे बेखौफ, रामनगर पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.