हाट कालिका मंदिर का 239 करोड़ और पाताल भुवनेश्वर गुफा का 96 लाख रुपये से होगा सौंदर्यीकरण

पिथौरागढ़। विश्व प्रसिद्ध हाट कालिका मंदिर का 239 करोड़ और पाताल भुवनेश्वर गुफा का 96 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण होगा। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत इन धार्मिक पर्यटक स्थलों में सुविधाओं का विस्तार होगा।

इससे रोजगार के द्वार खुलेंगे। लोनिवि को इसके लिए बजट मिल चुका है।
जिला मुख्यालय से 77 किमी दूर स्थित हाट कालिका मंदिर और 91 किमी दूर पाताल भुवनेश्वर गुफा पूरे विश्व की आस्था का केंद्र हैं।

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत इन धार्मिक पर्यटक स्थलों का विकास कर पर्यटन की दृष्टि से रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना तैयार की गई है।

कार्यदायी संस्था लोनिवि के मुताबिक सौंदर्यीकरण के साथ ही यहां सुविधाओं का विस्तार होगा। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी।

इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सौंदर्यीकरण के बाद दोनों धार्मिक पर्यटक स्थल नए स्वरूप में नजर आएंगे। कैफे, शौचालयों और दुकानों का होगा निर्माण।

कार्यदायी संस्था लोनिवि के मुताबिक हाट कालिका मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 657 करोड़ रुपये के सापेक्ष 239.92 करोड़ रूपये, पाताल भुवनेश्वर के सौंदर्यीकरण के लिए 239 करोड़ रुपये के सापेक्ष 96 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। दोनों धार्मिक स्थलों में कैफे, शौचालय, दुकान और प्रवेश द्वारों का निर्माण होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध निदेशक बने प्रो. मनोज कुमार आर्या, कूटा ने शॉल और तिमूर का पौधा भेंट कर किया सम्मानित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.