तेज बहाव में बहती रामगंगा नदी में थार उतरना पड़ा भारी,बाल बाल बच्ची तीन जानें ,

एक घंटे तक फंसे रहे तेज बहाव नदी में

कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के शीशे तोड़कर निकल गया बाहर

पिथौरागढ़/धारचूला। रामगंगा नदी के तेज बहाव में जीप दौड़ाना तीन युवकों को पड़ा भारी । तीनों की जान मुश्किल में फंस गई। युवकों ने जैसे ही जीप नदी में डाली तो वह रामगंगा के तेज बहाव में बह गई और तीनों इसमें एक घंटे तक फंसे रहे। सूचना पर पहुंची राजस्व की टीम ने गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों को जीप के शीशे तोड़कर बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक मरचूला के पास रामगंगा नदी पर बने झूला पुल के पास महिंद्रा थार से ऑफ रोडिंग मस्ती करने के इरादे से आए तीन युवक बीरोंखाल पौड़ी निवासी दिलीप सिंह रावत,मोहन रावत , विक्रम ने जीप नदी में डाल दी।

इसी बीच नदी के तेज बहाव के साथ जीप बहती चली गई और युवक उसी में फंस गए। संयोग से जीप कुछ दूरी पर बीच नदी में एक पत्थर पर जाकर रुक गई।

आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष शाह को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही राजस्व निरीक्षक तीन गोताखोर अंकित रावत, अजय रावत और मुकेश भदौला को लेकर मौके पर पहुंचे।

तीनों नदी में कूदकर जीप तक पहुंचे। अंकित ने जीप के शीशे तोड़कर उसमें फंसे तीनों युवकों को सेफ्टी जैकेट और रस्सी की मदद से नदी से बाहर निकाला।

कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जीप को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में रामनगर से क्रेन मंगाकर उसकी मदद से जीप को बाहर निकाला गया। राजस्व उपनिरीक्षक शाह ने बताया कि तीनों सुरक्षित हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.