हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में 2-3 माह पूर्व खोए मोबाइलों की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

     शिकायतकर्ताओं — वसीम, संध्या सिरसवाल, इरफान, सलीम एवं अक्सा द्वारा अपने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

सुशील जोशी प्रभारी थाना वनभूपुरा व पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता से खोजबीन कर कुल 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

     आज उक्त सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को थाना बनभूलपुरा में सुपुर्द किए गए।

      मोबाइल प्राप्त करने पर शिकायतकर्ताओं ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— हमारे खोए हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की मेहनत के कारण आज हमें अपने मोबाइल वापस मिले हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, बुजुर्ग महिला और चालक की मौत, मां-बेटे समेत तीन घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.