ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत अपने अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ आदि की तस्करी की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। 

   जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन तथा श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में  संजीत राठौड़ थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.10.2025 को सलड़ी पुलिस चौकी पर चैकिंग के दौरान स्कूटी सं0-UK01D-8099 को चैक किये जाने पर अविनाश कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी मौहल्ला खत्याड़ी थाना व जिला अल्मोड़ा उम्र 24 वर्ष व कलमेश कुमार पुत्र जमन राम निवासी न्यू इन्द्रा कालोनी खत्याड़ी थाना व जिला अल्मोड़ा उम्र 30 वर्ष को 4.92 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त बरामदगी / गिरफ्तारी के आधार पर थाना भीमताल पर मु0अ0सं0- 66/2025 धारा-08/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। 

      अभियुक्नेतों  पूछताछ पर बताया कि वे ये स्मैक गफूर बस्ती वनभूलपुरा के रहने वाले अमन नाम के व्यक्ति से 3000/- रू0 ग्राम के हिसाब से खरीदकर लाये और अल्मोड़ा लेकर जा रहे थे। वनभूलपुरा निवासी अमन के सम्बन्ध में जांच जारी है। 

गिरफ्तार अभियुक्त 

1-अविनाश कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी मौहल्ला खत्याड़ी थाना व जिला अल्मोड़ा उम्र 24 वर्ष 

2-कलमेश कुमार पुत्र जमन राम निवासी न्यू इन्द्रा कालोनी खत्याड़ी थाना व जिला अल्मोड़ा उम्र 30 वर्ष

यह भी पढ़ें :  वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन: सरिता आर्या ने बांधा रक्षा सूत्र, राष्ट्रसेवा के संकल्प को किया मजबूत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.