ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 10वें राउंड के बाद अध्यक्ष पद के मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। 10वें राउंड तक आर्यन बेलवाल को 1015 वोट मिले हैं, जबकि एनएसयूआई के मेहुल साह को 785 वोट और एबीवीपी के धीरज बिष्ट को 569 वोट प्राप्त हुए हैं।
वर्तमान आंकड़ों के अनुसार आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल साह से 230 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर हैं।
एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई जा रही है। अध्यक्ष पद पर तीनों प्रमुख प्रत्याशियों के बीच मुकाबला लगातार चर्चा में बना हुआ है। प्रत्येक राउंड के साथ परिणामों को लेकर छात्र-छात्राओं और समर्थकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
10वें राउंड के बाद अध्यक्ष पद की स्थिति:
आर्यन बेलवाल (निर्दलीय): 1015 वोट
मेहुल साह (एनएसयूआई): 785 वोट
धीरज बिष्ट (एबीवीपी): 569 वोट
मतगणना के आगामी राउंड में तस्वीर और स्पष्ट होगी। अंतिम परिणाम घोषित होने तक प्रत्याशियों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जीएसटी कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.