ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में 13वें राउंड का परिणाम सामने आ गया है। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। 13वें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी NSUI के मेहुल शाह से 295 वोट आगे चल रहे हैं।

13वें राउंड में प्रत्याशियों को मिले वोट इस प्रकार हैं—

आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) — 1230 वोट

मेहुल शाह (NSUI) — 935 वोट

धीरज बिष्ट (ABVP) — 667 वोट

आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 295 वोटों का अंतर है। वहीं ABVP के धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, अध्यक्ष पद के परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं और प्रत्याशियों के समर्थकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

मतगणना के शेष राउंड पूरे होने के बाद ही अध्यक्ष पद का अंतिम परिणाम स्पष्ट होगा

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दारोगा समेत चार गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.