ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना लगातार आगे बढ़ रही है। 15वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। आर्यन बेलवाल को अब तक 1419 वोट प्राप्त हुए हैं।

वहीं NSUI के मेहुल शाह को 1084 वोट मिले हैं। जबकि ABVP के धीरज बिष्ट को 802 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह 15वें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 335 वोट आगे चल रहे हैं।

मतगणना के प्रत्येक राउंड के साथ अध्यक्ष पद के मुकाबले की तस्वीर लगातार स्पष्ट होती जा रही है। आर्यन बेलवाल की बढ़त के बीच समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है, जबकि अन्य प्रत्याशियों के समर्थक अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

हल्द्वानी- अध्यक्ष पद पर 15 वे राउण्ड में निर्दलीय आर्यन बेलवाल 335 वोट से आगे

1. आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) – 1419

2. धीरज बिष्ट (ABVP)- 802

3. मेहुल साह (एनएसयूआई) 1084

अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा शेष मतगणना पूरी होने के बाद की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ब्लैकमेलिंग से जुड़े आत्महत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.