ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी-किच्छा हाईवे पर  के पास हुआ हादसा, पुलिस ने डंपर कब्जे में लिया

पिता के साथ स्कूटी से जा रही किशोरी की हादसे में मौत, डंपर पुलिस के कब्जे में

हल्द्वानी। हल्द्वानी-किच्छा हाईवे पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नंदी ऑटोमोबाइल के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां डंपर और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया। उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके पिता का अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर को करीब 11:35 बजे पुलिस को हल्द्वानी-किच्छा हाईवे पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने नंदी ऑटोमोबाइल के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर स्कूटी संख्या UK 06 AU-1303 दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली।

पुलिस के अनुसार, स्कूटी पर किच्छा क्षेत्र के बंडिया खाद गोदाम नहर के पास निवासी करीब 42 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र हेतराम अपनी करीब 14 वर्षीय बेटी प्रेरणा के साथ सवार थे। इसी दौरान हाईवे पर डंपर और स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता-पुत्री दोनों घायल हो गए।

पुलिस टीम ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा। अस्पताल में उपचार के दौरान 14 वर्षीय प्रेरणा की मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घायल पिता सुरेंद्र कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे में शामिल डंपर संख्या UK06CC-6222 को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को संबंधित चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों के साथ ही घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और डंपर तथा स्कूटी की टक्कर किस कारण से हुई। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सड़क हादसे में किशोरी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल… SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया संज्ञान; बच्चों से लेकर परिजनों और स्कूल प्रबंधन की हुई काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध हुई कार्यवाही
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.