हल्द्वानी। नए शिक्षा सत्र में मनमानी करने वाले चार निजी स्कूलों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

सीईओ ने जांच कमेटी को दो दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग को हल्द्वानी शहर के चार निजी स्कूलों के खिलाफ फीस और किताबों के मनमाने मूल्य को लेकर शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद सीईओ गोविंद राम जायसवाल ने जांच बैठा दी है।

उन्होंने ऑर्डन पब्लिक स्कूल के खिलाफ जांच करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल के खिलाफ जांच करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर, निर्मला स्कूल हल्द्वानी और एसजीआरआर बिंदल पब्लिक स्कूल की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी को जांच अधिकारी बनाया है। उन्होंने जांच अधिकारियों को दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

सात बुक सेलर्स को जीएसटी विभाग ने जारी किए नोटिस

 जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीमों ने हाल में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बुक सेलर्स की दुकानों पर छापा मारा था।

कार्रवाई के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई थीं, जिनमें बिना आईएसबीएन नंबर की किताबों की बिक्री, पक्के बिल न देना, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई थी।

राज्यकर विभाग की ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट ने बताया कि इन मामलों में सात बुक सेलर्स को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस के जवाब 15 दिनों के भीतर देना होगा। इसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.