ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

गौला नदी में छोड़ा गया 20 हजार 7 सौ क्यूसेक पानी, तटवर्ती इलाकों में ALERT जारी

हल्द्वानी। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से जहां एक और शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है।

कुसुमखेड़ा चौराहे पर जल भराव होने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व टीम के साथ मिलकर जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए पानी को डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं और मौके पर ही काम शुरू करवाया है।

उधर उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा ने टीम सहित तीन पानी व अन्य जल भराव वाले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ जल भराव के निकासी के लिए संबंधित विभागों काम करने के निर्देश दिए।

वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात की वजह से गौला बैराज से 20700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही गौला नदी से सटे हुए शांतिपुरी इलाके तक लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही संवेदनशील नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन प्रहार का असर: नशे में वाहन दौड़ाना पड़ा भारी, 6 गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!