ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को जनपद नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मदिरा के खिलाफ सघन चेकिंग एवं दबिश अभियान चलाया।

यह अभियान दौलतपुर, चोरगलिया, हल्दूचौड़ सहित हल्द्वानी के तिकोनिया, सुभाषनगर और रामपुर रोड क्षेत्रों में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान दौलतपुर क्षेत्र में अभियुक्त पूरन सिंह पुत्र प्रताप सिंह के कब्जे से लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में सहायक आबकारी आयुक्त हरीश जोशी, आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी तथा आबकारी सिपाही राहुल, शीतल, गीता, भास्कर और खुसाल मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरु का जनसंपर्क अभियान जारी, दूरस्थ गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.