हल्द्वानी के व्यापारी प्रतिनिधियों ने आयकर आयुक्त से मुलाकात की 

रिपोर्टर अजय वर्मा 

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के वरिष्ठ पदाधिकारी ने प्रधान आयकर आयुक्त श्री नरेन्द्र सिंह जंगपांगी से औपचारिक मुलाकात कर व्यापारियों की आयकर संबंधित जानकारी प्राप्त की ।

व्यापारियों के शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री नवनीत राणा,संगठन मंत्री मदन फर्त्याल, जिला अध्यक्ष नैनीताल विपिन गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष प्रदीप सभरवाल आदि थे।

प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि आयकर आयुक्त  जंगपांगी  व्यापारियों की हर समस्या‌ को बखूबी समझते हैं और वे हल्द्वानी में पहले भी कार्यरत् रहे हैं। उनके साथ व्यापार मंडल ने अन्य सामाजिक दायित्वों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जाहिर की है ।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जब से ऑनलाइन टैक्सेशन की व्यवस्था लागू हुई है तब से कई छोटी समस्याओं का निदान स्वतह हो गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दीपावली से पहले बाजार की सड़कें दुरुस्त करने की मांग, व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.