ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया और डायरिया का भीषण प्रकोप, दो मौतें; सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंदउत्तराखंड में सड़क निर्माण को लेकर बवाल: बीजेपी नेता ने SDM की मौजूदगी में PWD अधिकारी के चेहरे पर पोती कालिख, वीडियो वायरलहल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी के अस्पतालों का किया दौरा, पहाड़ से आए मरीजों का जाना हाल-चालहल्द्वानी : सड़क पर दादागिरी दिखाने निकले थे, SSP मंजूनाथ टीसी के एक्शन ने सारी हेकड़ी निकाल दी! बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित—8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई, वाहन सीज, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं- SSP मंजुनाथ टीसीनैनीताल : डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पहाड़ से उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और तीमारदारों की समस्याएं सुनीं, अस्पताल प्रशासन व चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थित विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर पहाड़ से उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मंत्री कैड़ा ने मरीजों एवं तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवाइयों, जांच, भर्ती प्रक्रिया तथा अस्पताल में मिल रही अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से उनके समाधान के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल प्रशासन एवं संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि पहाड़ से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उचित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैड़ा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हल्द्वानी के अस्पतालों में आते हैं। ऐसे में मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मरीजों के प्रति मानवीय एवं संवेदनशील व्यवहार रखने पर भी जोर दिया।

मंत्री ने संबंधित चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और मरीजों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कूटा ने नव नियुक्त कुलपति प्रो. कर्नल सतपाल सिंह बिष्ट से की मुलाकात, दी बधाई और शुभकामनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.