आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी में जनसुनवाई में लोगों से वर्षाकाल में नदियों-नालों से दूर रहने की  की अपील

भू-मालिकों पर धोखाधड़ी की शिकायत, कार्रवाई के निर्देश

आउटसोर्स कर्मचारियों व श्रमिकों के वेतन भुगतान हेतु त्वरित निर्देश

हल्द्वानी।  कैम्प कार्यालय में शनिवार को आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को जनसुनवाई कर लोगों की समस्या का समाधान किया।

जनसुनवाई में अधिकांश शिकायते भूमि विवाद के साथ ही नौकरी का लालच देकर नौकरी दिलाने दाखिल खारिज चलाने, पारिवारिक विवाद आदि विभिन्न विषयों पर समस्यायें आई जिनका आयुक्त ने मौके पर समाधान किया।

आयुक्त ने आमजनता से अपील की है कि वर्षाकाल का मौसम चल रहा है नदिया उफान पर है इसलिए नदियों एवं नालों के निकट ना जाए जिससे होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

जनसुनवाई में चम्पा देवी निवासी बागेश्वर ने बताया कि उन्होनें वर्ष 2013 में हाथीखाल में भूमि क्रय की थी जिसकी रजिस्ट्री भी हो गई लेकिन दाखिल खारिज नहीं हुआ।

चम्पा ने बताया भूस्वामी द्वारा उसी भूमि को एक सप्ताह के भीतर दूसरे व्यक्ति व्यक्ति को बेच दिया जिसकी वजह से दाखिल खारिज नहीं हो पाई। आयुक्त ने कहा कि जाच के दौरान साक्ष्य सही होने पर सम्बन्धित के खिलाफ लैण्ड फाड एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

देवीलाल टम्टा ने बताया कि रुद्रपुर दानपुर में उनके द्वारा किस्तों मे प्लाट लिया। जिसकी कुल धनराशि लगभग 12 लाख थी किस्तों में 6 लाख 25 हजार की धनराशि दे दी गई लेकिन शेष धनराशि देने पर भी सतपाल यादव द्वारा रजिस्ट्री नही की जा रही है।

जिसके उपरान्त भू-स्वामी द्वारा एक सप्ताह का समय मांगा कि उक्त धनराशि का भुगतान देवीलाल टम्टा को कर दिया जायेगा। आयुक्त ने कहा समयावधि के अन्दर भुगतान नहीं करने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

जनसुनवाई के दौरान सुशीला तिवारी चिकित्सालय के आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा 5 माह से वेतन नही मिलने का ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिस पर आयुक्त ने

शासन स्तर पर वेतन हेतु पत्राचार प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

देवकी देवी निवासी दमुवादूगा ने बताया कि उनके पति मुजियाघाट होटल में कुक का कार्य करते थे होटल स्वामी द्वारा 4 माह का वेतन नही दिया गया। जिस पर आयुक्त होटल स्वामी को तलब कर शीघ्र शेष माह का वेतन देने के निर्देश दिये।

राजारानी विहार कालोनी के निवासियों ने बताया कि उनकी कालोनी बिडला स्कूल के पास है वर्षाकाल में रकसिया नाले में पानी ज्यादा आने से उनकी

कालोनी में गन्दगी आ जाती है। उन्होंने इस समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया। आयुक्त ने कहा कि रकसिया नाला का कार्य एडीबी के द्वारा किया जा रहा है शीघ्र ही बैठक कर समाधान किया जायेगा।

जनसुनवाई में अधिकाश समस्यायें भूमि विवाद से सम्बन्धित आई आयुक्त द्वारा अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 17 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.