ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने जताया मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार

मैं हारा नहीं, हारकर भी जीता हूंः ललित जोशी

भाजपा के गजराज बिष्ट को दी जीत की बधाई

हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी ललित जोशी ने चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और 70,000 से अधिक मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह समर्थन उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और वह इसे सदैव याद रखेंगे।

ललित जोशी ने मेयर पद पर विजयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह शहर के विकास के लिए बेहतर कार्य करेंगे और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि गजराज सिंह बिष्ट अपने कार्यकाल में शहर के विकास की नई दिशा तय करेंगे।हल्द्वानी : कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने जताया मतदाताओं का आभार, रद्द वोटों पर उठाए सवाल

ललित जोशी ने कहा कि वह एक आंदोलनकारी पृष्ठभूमि से आते हैं और हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव हारने के बावजूद उनका जनता के लिए काम करने का जज्बा कम नहीं होगा।

मैं हमेशा जनता के साथ खड़ा था और आगे भी खड़ा रहूंगा। उनकी समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा, उन्होंने कहा।

चुनाव परिणामों पर सवाल खड़े करते हुए ललित जोशी ने प्रशासन की निष्पक्षता पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में कांग्रेस के मतों को रद्द किया गया, जो एक साजिश प्रतीत होती है।

उन्होंने इसे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर बड़ा सवाल उठता है। चुनाव में हार को लेकर जोशी ने कहा, यह चुनाव नहीं, बल्कि एक साजिश थी। मैं हारा नहीं हूं। हारकर भी मैं जीत गया हूं। जनता का समर्थन मेरे साथ है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि 70,000 मतदाताओं का समर्थन उनके लिए एक बड़ा परिवार है, और यह समर्थन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

ललित जोशी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, जिन्होंने मुझे वोट दिया, उनका आभार और जिन्होंने नहीं दिया, उनका भी धन्यवाद। मैं यह मानता हूं कि हल्द्वानी में अब मेरा 70,000 लोगों का परिवार है। हम आगे भी लड़ेंगे और जीतेंगे। संघर्ष ही जीवन है।
उन्होंने कहा कि उनकी हार से उनके संघर्ष की राह समाप्त नहीं होगी।

वह शहर की समस्याओं और जनता की आवाज को लगातार उठाते रहेंगे। ललित जोशी ने यह भी संकेत दिया कि वह भविष्य में फिर से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को विश्वास दिलाया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  भवाली पुलिस की तत्परता से घर से लापता दो नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.