ललित जोशी का वादा: तीमारदारों के लिए बनेगा गेस्ट हाउस

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा स्थित बाला जी बैंक्वेट हॉल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

इसके बाद ऊंचापुल चौराहे तक जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस नेताओं ने जनता से संवाद किया।  हल्द्वानी डेंगू की बीमारी से जूझता रहा,भाजपा जाति-धर्म की राजनीति करती रही : माहरा

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस इस निकाय चुनाव में एक नए मिशन के साथ मैदान में उतरी है। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस स्वच्छता, शिक्षा, सफाई और विकास कार्यों पर प्राथमिकता से काम करेगी।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में हल्द्वानी डेंगू जैसी बीमारियों से जूझता रहा, जबकि भाजपा जाति-धर्म की राजनीति करती रही।हल्द्वानी डेंगू की बीमारी से जूझता रहा,भाजपा जाति-धर्म की राजनीति करती रही : माहरा

माहरा ने जनता से अपील की कि 23 जनवरी को कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को विजयी बनाकर नगर निगम में नया इतिहास रचें।  

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्रों का संपूर्ण विकास किया था।

आज जो भी मार्ग एक दूसरे गांव को आपस में जोड़ रहे हैं, ये सभी कार्य कांग्रेस के शासनकाल में हुए। उन्होंने ने कहा कि भाजपा केवल राजनीति करती है विकास कार्य नहीं, आज भी जो सड़के कांग्रेस के शासनकाल में बनी थी वैसी की वैसी है।

उनका दोबारा सुधारीकारण तक नहीं किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए आपको फिर कांग्रेस को लाना होगा। इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को जीतकर नगर निगम भेजना होगा।हल्द्वानी डेंगू की बीमारी से जूझता रहा,भाजपा जाति-धर्म की राजनीति करती रही : माहरा

वहीं कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि वे सिर्फ चुनावी समय में नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में जनता के साथ हैं।

उन्होंने वादा किया कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो शहर में तीमारदारों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस बनाएंगे, ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके।

नगर निगम से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि गांव से शहर की दूरी बहुत है।

ऐसे में अगर वह नगर निगम सीट पर जीत कर आए तो ग्रामीण क्षेत्र में ही नगर निगम का एक ऑफिस में खोलेंगे जहां से ग्रामीण क्षेत्र के वार्डो में निवास करने वाले लोगों को सुविधा मिल सके, और उन्हें बार-बार शहर ना आना पड़े।

उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग खुद को जनता का हितैषी बताते हैं, वे मुश्किल समय में नजर नहीं आते।

उन्होंने जनता से भाजपा के कुशासन को समाप्त करने की अपील की।  

 

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा गोविंद सिंह कुंजवाल, हिमेश खर्कवाल, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, विधायक सुमित हृदयेश, हरिश्चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, योगेश जोशी,अखिल भंडारी, गुड्डू सम्भल, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, खजान पांडे, एबी गुणवंत, लाल सिंह पवार, हिमांशु जोशी, लीला कंडवाल, शशि वर्मा, हरीश कुंजवाल, उत्तम बिष्ट, पुष्पा नेगी, शारदा बजेठा, ममता बिष्ट, हर्ष शर्मा,मोहित कुमार, मुकुल कुमार, हेमचंद्र परगाई, प्रकाश चंद्र, भूपेश जोशी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.