हल्द्वानी।  जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय में जिले के अधिकारियों व निकायों की बैठक ली।

जिसमें स्वच्छता सर्वेक्षण में निकायों के बेहतर प्रदर्शन किए जाने और शीतकालीन तैयारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी निकाय अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाएं और स्वच्छता के मानकों की पूरी तैयारी करें।

इसके अलावा कूड़ा निस्तारण में भी निकाय पूरी तरह ध्यान दें और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस शीतकाल में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

इस वजह से रैन बसेरे वह जलौनी लकड़ी की व्यवस्था सहित निराश्रित लोगों को कंबल बांटने जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लें। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं : महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.