ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

हल्द्वानी। जिलाधिकारीठ वंदना सिंह ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर भीमताल बस हादसे में घायल हुए यात्रियों से मुलाकात करते हुए उनका हाल-चाल जाना और अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों के बेहतर उपचार दिए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने भीमताल बस हादसे में दुख व्यक्त करते हुए मृतकों प्रति संवेदना व्यक्ति की। और अस्पताल पहुंच कर सभी घायलों का हाल-चाल जानते हुए
एम्स ऋषिकेश से आए डॉक्टर्स की टीम से गंभीर घायलों के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों को बेहतर उपचार देने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर करने की आवश्यकता है तो डॉक्टर तत्काल अवगत कराएंगे ।

जिससे कि प्रशासन उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए हायर सेंटर भर्ती करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि घायलों के परिवारजनों को सभी सहायता प्रदान किए जाने के लिए अपना नंबर उपलब्ध करवाएं ताकि किसी परेशानी की स्थिति में परिजन प्रशासन से संपर्क कर सकें ।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.