ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ शाखा जनपद नैनीताल के समस्त पदाधिकारी निर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट से शिक्षक प्रतिनिधियों की ओर से नवनिर्वाचित मेयर का स्वागत करने के उद्देश्य से एक अनौपचारिक मुलाकात की।हल्द्वानी : राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारीयों ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट से की अनौपचारिक मुलाकात

जिलाध्यक्ष डॉ विवेक पांडे तथा जिला मंत्री नमिता पाठक के द्वारा सर्वप्रथम समस्त पदाधिकारी का परिचय कराया गया। डॉ विवेक पांडे के द्वारा शिक्षकों के संबंध में विभिन्न मुद्दों को रखने के लिए समय देने का अनुरोध किया।हल्द्वानी : राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारीयों ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट से की अनौपचारिक मुलाकात

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण में अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया।

महापौर ने अपने विचारो से अवगत कराते हुए नगर निगम अंतर्गत सभी राजकीय विद्यालयो को अत्याधुनिक सुविधाओं एवम् संसाधनों से युक्त करने का अपना विजन शिक्षकों के सामने रखा,उनका मानना है कि जब विद्यालयों को पूरे संसाधन और हर वर्ग का स्टाफ मिलेगा,तो निश्चित ही राजकीय शिक्षा के पूरे ढांचे में सुधार होगा। उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण में अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया।हल्द्वानी : राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारीयों ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट से की अनौपचारिक मुलाकात

शिष्टमंडल में जनपद अध्यक्ष डॉ विवेक पाण्डेय, जनपद मंत्री नमिता पाठक,जनपदीय संयुक्त मंत्री महिला रश्मि पांडे, जनपद संयुक्त मंत्री त्रिलोक ब्रजवासी, संगठन मंत्री गिरीश कांडपाल,कोषाध्यक्ष दिनेश जोशी,कार्यालय मंत्री भुवन चन्द्र पांडे जी,मंडलीय उपाध्यक्ष महिला कृष्णा बिष्ट, मंडल संयुक्त मंत्री डॉ ममता जोशी पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष कोटाबाग हेमलता जोशी,ब्लॉक उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र ब्लॉक मंत्री ओखल कांडा भास्कर पांडे , पूर्व मंडल मंत्री डॉ कन्नू जोशी,पूर्व संगठन मंत्री पुष्पेश सांगा, मीडिया प्रभारी गौरी कांडपाल, बी बी पांडे,नवीन चन्द्र जोशी, उमेश चन्द्र पलाडिया,विनोद पंतोला,डॉ प्रमोद भट्ट,डॉ भावना सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन आज: भद्रा रहित मुहूर्त में बांधें राखी, जानें शुभ समय और पूजा की पूरी विधि
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.