सार्वजनिक स्थान में शस्त्र लहराते हुए फायरिंग करना पड़ा भारी

 फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोले SSP कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, होगी कठोर कार्यवाही

हल्द्वानी।    सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर जसमीत सिंह नामक फेसबुक यूजर द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें लोहड़ी पर्व के अवसर पर एक व्यक्ति द्वारा रिवॉल्वर से सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग कर आमजन में दहशत/ सनसनी फैलाने का कृत्य किया जा रहा था।

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वीडियो में दर्शित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

     एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ सिटी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

      गठित टीम द्वारा वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी जसमीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी हल्द्वानी की पहचान कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त रिवॉल्वर को बरामद किया गया।

      कोतवाली हल्द्वानी में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

    एसएसपी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ग्राफिक एरा ने अंतरिक्ष नवाचार को दी नई ऊंचाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.