ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी के कार्यालय में प्रेस वार्ता हुई जिसमे संगठन ने पंचायत चुनावों में अपने समर्थित प्रत्याशीयों की घोषणा की।

प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद शाही ने कहा आज राजनितिक पार्टियों ने पंचायत चुनाव भ्रष्टाचार, खरीद प्रोखत का चुनाव बना दिया है, जबकि पंचायते देश की विकास की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति और अंतिम छोर तक पहुंचाने का माध्यम है।

पहाड़ी आर्मी,पहाड़ी के लिए यह चुनाव एक अभियान है जिसमे जनमुद्दों को लेकर पहाड़ी हिंदू नारे के साथ घर घर जाएगी। स्मार्ट गांव बनाने के लिए जनता से वोट की अपील करेंगी।

 पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष मोहन कांडपाल ने जानकारी देते हुए घोषणा की, कि हल्द्वानी ग्रामीण की आन सिँह रामणी (पनियाली ) हॉट सीट से जिला पंचायत सदस्य दीपा पाण्डेय को अपना समर्थित उमेदवार बनाया है।

बेतालघाट चापड़ सीट से एडवोकेट नवीन तिवारी दुधुली क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट से तारा बेलवाल और हल्द्वानी ब्लाक के अंतर्गत हिम्मतपुर बैजनाथ ग्राम सभा से ग्राम प्रधान प्रत्याशी महेंद्र सिंह सूर्या को अपना समर्थन दिया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहन कांडपाल, नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पहाडी हिंदू ,संगठन महामंत्री विनोद साही, संगठन कोषाध्यक्ष भगवंत सिंह राणा, राजेन्द्र कांडपाल जिला महामंत्री, विनोद नेगी, गौरव गोस्वामी, कैलास डालाकोटी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू की माताजी का जाना हाल-चाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.