हीरानगर में मारपीट और हंगामा करने पर पुलिस की कार्रवाई, समझाने के बावजूद नहीं माने तो लिया हिरासत में

हल्द्वानी। सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। हीरानगर क्षेत्र में पर्वतीय उत्थान मंच के पास सार्वजनिक स्थान पर आपस में झगड़ा कर रहे छह युवकों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हंगामा कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, हीरानगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोगों के बीच झगड़े और मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने वहां मौजूद लोगों को समझाने-बुझाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

बताया गया कि पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी उत्तेजित रहे और पुलिस के विधिपूर्ण निर्देशों का पालन नहीं किया। मौके पर लगातार अराजकता एवं मारपीट जारी रहने तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया।

पुलिस ने मौके से काव्य सिंह नेगी, कौशिक कुमार आर्या, नुकुल मौर्या, राजा आर्या, राहुल राम और सुनील को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

काव्य सिंह नेगी पुत्र महेंद्र नेगी, उम्र 18 वर्ष, निवासी साकेत कॉलोनी, दो नहरिया।

कौशिक कुमार आर्या पुत्र गोपाल राम, उम्र 18 वर्ष, निवासी हीरानगर।

नुकुल मौर्या पुत्र रंजीत सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी जगदंबा नगर, हल्द्वानी।

राजा आर्या पुत्र भारत आर्य, उम्र 23 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, गली नंबर-3, मुखानी।

राहुल राम पुत्र तारा राम, उम्र 28 वर्ष, निवासी तीन पानी, हल्द्वानी।

सुनील पुत्र तारा राम, उम्र 26 वर्ष, निवासी तीन पानी, हल्द्वानी।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, एएसआई राम सिंह अधिकारी, कांस्टेबल अरविंद राणा और कांस्टेबल गिरीश चंद्र शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, अराजकता फैलाने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, ठंड ने दी दस्तक; पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर सीजन की चौथी बर्फबारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.