ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

होटल में रुके पति पत्नी के बीच जमकर मारपीट, किया हावल्टेज ड्रामा 

पुलिस ने किसी तरह पति पत्नी को समझा-बुझा कर मामले को कराया शांत

हल्द्वानी।  रविवार को हल्द्वानी पहुंचे दम्पत्ति का होटल में में मामूली विवाद हो गया फिर क्या दंपत्ति के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई।

बात इतनी बढ़ी की पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पति पत्नी को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया।

 पुलिस के मुताबिक गुड़गांव का रहने वाला दंपत्ति नैनीताल घूमने के लिए निकला था। रविवार को हल्द्वानी पहुंचने पर पति का मन बदल गया।

पत्नी की नैनीताल जाने की इच्छा के विरुद्ध पति ने हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर एक होटल में कमरा ले लिया।
बताया जा रहा है कि पत्नी के अंदर हल्द्वानी में रुकने का गुस्सा था। इस दौरान सुबह पति शराब पीकर कमरे में आ गया जहां पति-पत्नी में विवाद खड़ा हो गया।

देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई होटल कर्मचारियों ने दोनों को समझाने और रोकने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए.इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 पर दी।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई पुलिस को देख दोनों शांत तो हुए लेकिन मनमुटाव कम नहीं हुआ।

बताया जाता है कि करीब एक घंटे की काउंसिलिंग के बाद पुलिस ने दोनों को समझाबुझा कर शांत कराया।

जिसके बाद दोनों नैनीताल के लिए रवाना हुए. कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि किसी बात को लेकर दंपत्ति में विवाद हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के बीच सहमति बनाई और दोनों नैनीताल चले गए।

पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा होटल के अंदर काफी देर तक चलता रहा जहां पति पत्नी के विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  न्याय पंचायतवार श्रम विभाग के कैंप लगाकर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे : कैबिनेट मंत्री कैड़ा

You missed

error: Content is protected !!