हल्द्वानी।  नशे में धुत युवकों ने ड्यूटी पर जा रहे आइआरबी के सिपाही को रास्ते में घेर लिया।

विरोध करने पर आरोपितों ने सिपाही के हेलमेट पर डंडा मारा।

इसके बाद लात-घूसों से पीटा। सिपाही ने डायल 112 में घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित फरार हाने में सफल रहे।

बैलपड़ाव में तैनात सिपाही अनिल सिंह ने मुखानी पुलिस को बताया कि राष्ट्रीय खेलों में उनकी ड्यूटी लगी है। 11 फरवरी की रात वह बाइक से ड्यूटी के लिए मंगलपड़ाव चौकी जा रहे थे।

रास्ते में शगुन बैंक्वेट हाल के पास नशे में धुत युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। रोकने की वजह पूछते ही युवकों ने उनके साथ मारपीट व गालीगलौज शुरू कर दी।

एक युवक ने हेलमेट पर डंडा मार दिया, इससे हेलमेट टूट गया।

दोबारा हमला करने पर उन्होंने डंडे को पकड़ा जिससे हाथ में चोट आ गई।

इसके बाद भी युवकों ने उन्हें पीटना नहीं छोड़ा।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से की मुलाकात, नैनीताल की समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.